स्कूटी और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत और मृतक महिला की पुत्री घायल

चनपटिया: चनपटीया-बेतिया मुख्यमार्ग के खरदेउर महना में एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार माँ-बेटी को रौंद दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी पर पीछे बैठी माँ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तो वहीं स्कूटी चला रही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

ट्रक का रजिस्ट्रेशन संख्या BR06GA3286 है जो चनपटिया की ओर से धान लोडकर बेतिया की तरफ जा रही था।

मृत महिला की पहचान नरकटियागंज पुरानी बाजार निवासी सलाउल्लाह खान की पत्नी अख्तरी खातुन (55) के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल शाहीन खातुन (22) का ईलाज सरकारी अस्पताल बेतिया में चल रहा है।

बता दें कि गुरुवार को करीब 1 बजे अख्तरी खातुन अपने घर नरकटियागंज से बेटी शाहीन के साथ स्कूटी से बेतिया ईलाज कराने जा रही थी तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार मां और बेटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। अख्तरी खातुन ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button