अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कि मौत, दूसरी घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर| रूपेश कुमार| जिले के सकरा थाना इलाके के मारकन चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि मृतका की छोटी बहन आशिंक रूप से घायल हो गयी। युवती की मौत के खबर की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी तथा आक्रोशित भीड़ ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्यमार्ग को मारकन चौक के निकट जाम कर यातायात परिचालन बाधित कर दिया। सड़क दुर्घटना सुबह की बतायी गयी है। लगभग घण्टो आवागमन बाधित रहा।

वही घटना की जानकारी मिलते ही सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button