नई दिल्ली: पीएम मोदी आज सुबह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश और विदेश में जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात 2.0 का 18वां संस्करण है। 

मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 71वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

बता दें कि लोग सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button