मुरादाबाद: कंगना और सुशांत राजपूत के समर्थन में उतरी महिलाएं

मुरादाबाद। नईम खान: सुशांत सिंह राजपूत केस में आवाज बुलंद करने वाली बॉलीवड अदाकारा कंगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री और शिव सेना के नेताओ द्वारा दी गई धमकी के विरोध में अब देश भर से महिलाएं कंगना राणावत के समर्थन में खड़ी हो गई है।

उन्होंने धमकी देने वाले संजय राऊत सहित उन सब लोगो को आगाह किया जो सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में रोड़ा अटकाते आ रहे थे।

इसी कड़ी में मुरादाबाद से भी महिला संगठन ने भी आवाज उठाई है। दर्जनों महिलाएं और युवतियां कंगना राणावत के समर्थन में पोस्टर लेकर उतरी हुई है। इन महिलाओं का कहना है कि अब देशभर की महिलाएं कंगना के समर्थन में आ गई है। ये महिला सशक्तिकरण की बात है, वो लोग बॉलीवुड चल रहे ड्रग्स गेम के खिलाफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button