मद्य निषेध विभाग द्वारा छापामारी के दौरान कई भठिया ध्वस्त

बेतिया: बेतिया जिला के सिरसिया ओपी थाना के अंतर्गत गुलरिया गाँव में स्वान दाता के सहयोग से 32 अवैध शराब फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गरभुआ लाला टोला में नहर के किनारे सघन छापामारी अभियान चलाकर 32 अवैध शराब बनाने की भट्ठियां ध्वस्त की गई हैं।

उक्त बातें लाला अजय सुमन उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी में 60 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इस क्रम में 150 ड्रमों में जमीन में गड़े हुए 30 हजार लीटर किण्वित गुड़ का घोल को जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया।

छापेमारी के दौरान छापेमारी दल में मद्यनिषेध निरीक्षक दिलीप राम, राजकुमार चौधरी, मद्यनिषेध अवर निरीक्षक सोनू राज, पिंटू कुमार , सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध कामेश्वर मिश्र, उमाकांत चौबे , गृहरक्षक, सैफ बल के अतिरिक्त सिरिसिया ओपी प्रभारी ओपी के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों के साथ शामिल थे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button