सपा को भारी बहुमत से विजयी बनायें और जुल्म,ज़्यादती, अत्याचार का ख़ात्मा करे: प्रदीप तिवारी

कानपूर। यूपी विधानसभा की आगामी चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कर्म में कानपूर के घाटमपुर सपा प्रत्यासी इन्द्रजीत कोरी ने अपने छेत्र में जनसपर्क किया और लोगो से अपील किया की सपा को भारी बहुमत से जीत दिलाएं।

इन्द्रजीत कोरी ने कहा की देश में युवा बेरोजगार घूम रहा है। रोज महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार हो रहा है। किसान फांसी लगा रहा है। लेकिन इस देश_प्रदेश को चलाने वालों को कोई गम नहीं है। 2022 में आने वाली समाजवादी सरकार किसानो, मजदूरों,महिलाओं,और नौजवानों की होगी ही होगी।

जनता से अपील करते हुए उन्होने कहा की एक-एक वोट समाजवादी पार्टी को देकर सपा को भारी बहुमत से विजयी बनायें और जुल्म,ज़्यादती, अत्याचार का ख़ात्मा करे।

भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। भाजपा के समर्थन का ऐलान बीएसपी की असलियत का क़बूलनामा है। अब उत्तर प्रदेश में सिर्फ़ समाजवादी पार्टी ही विकल्प है। 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को एक मज़बूत सरकार देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button