मैनपुरी: पानी की खातिर 15 वर्षीय सगे चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

मैनपुरी। आशीष सक्सेना: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक वार फिर कत्लेआम कर रिश्तो का खून हुया है। जहाँ अपने ही 15 वर्षीय सगे चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।घटना का कारण इंजन के पानी को लेकर हुया विबाद बताया जा रहा है आरोपी फरार है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरसल यह पूरी वारदात मैनपुरीं के थानां दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कोंडर की है। जहाँ एक इंजन के पानी को लेकर राहुल यादव का विवाद अपने ही चचेरे भाई रोविन यादव से चल रहा था।

आज सुबह रोविन यादव जब खेतो की तरफ गया था आरोप है उसी वक्त राहुल यादव ने अपने परिजनों के साथ उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना को अंजाम देखर सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रोविन यादव को जिला चिकित्सायल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर 3 लोगो के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुक़दम्मा दर्ज आरोपियो की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button