महोबा: करेन्ट की चपेट में आने से विद्युत संविदाकर्मी हुआ घायल, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती

जिला अस्पताल

महोबा। महोबा जिले में संशाधनों की कमी के बीच विभागीय कार्य करने के लिए मजबूर संविदाकर्मियों के दुर्घटना का शिकार होने का सिलसिला लगातार जारी है आज फिर विद्युत पोल में चढ़कर विद्युत लाइन की मरम्मत कर रहा संविदा कर्मी विद्युत करेन्ट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया।

घायल विद्युत संविदाकर्मी

विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी लंबे समय से बिना सुरक्षा संशाधनों के बिजली मरम्मत का काम करने को मजबूर हो रहे है कई बार घटनाओं के बाद भी कर्मचारियों को ठेकेदार के द्वारा सुरक्षा उपकरण मुहैया नही कराए जा रहे है। मजबूरी में कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है।

कृष्ण कांत शर्मा (स्थानीय)

ताजा मामला कुलपहाड़ कस्बे का है जहाँ ग्राम मुंढारी निवासी 22 वर्षीय मुकेश 11 हजार की विधुत लाइन में काम कर रहा था। तभी अचानक संविदा कर्मी विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते खंबे के नीचे गिर कर मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया।

डॉ नरेंद्र राजपूत जिला अस्पताल

कृष्ण कांत शर्मा (स्थानीय)- ने बताया कि 11 हजार की लाइन में विधुत ठीक करते समय संविदा कर्मी मुकेश को करंट लग गया है जिससे घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महोब के जिला अस्पताल के डॉ नरेंद्र राजपूत ने बताया कि विद्युत करंट से झुलसा हुआ एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में लाया गया है जिसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज झांसी रिफर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button