महात्मा गांधी के परपोते का कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी बीमारियों के चलते हुआ निधन

सतीश धुपेलिया

जोहानिसबर्ग। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी बीमारियों के चलते रविवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और तीन दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। यह जानकारी उनके परिवार के ही एक सदस्य ने दी।

इस बात की पुष्टि धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने कि। उनके भाई की कोविड-19 संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,”निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा,” आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा।” उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं।

ये तीनों भाई बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़ कर भारत लौट आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button