लखनऊ: विधानसभा की 7 सीटों के लिये यूपी में आज से मतदान शुरु

लखनऊ। विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरु होगा। पूरब से लेकर पश्चिम तक फैली इन सभी विधानसभा सीटों के नतीजे वर्ष 2022 के आम चुनाव से पहले जनता के सियासी मिजाज का संकेत देंगे।

कुछ हद तक ये उपचुनाव सियासी ताप का भी संकेत देंगे। चूंकि 7 में से मल्हनी को छोड़कर शेष 6 सीटें भाजपा के कब्जे वाली हैं। लिहाजा उसकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और दर्जनों मंत्रियों ने पार्टी के किलों को बचाने के लिए पूरी ताकत झोेंक दी।

जबकि प्रमुख विपक्षी नेता अखिलेश यादव, मायावती और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव के प्रचार से दूरी बनाए रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button