लखनऊ: विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी, सपा प्रत्याशी राम सिंह राणा ने गिनती में गड़बड़ी का लगाया आरोप

लखनऊ। विधान परिषद में शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों पर 85 और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर 114 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। इसके लिए मतगणना सवेरे 8 बजे से शुरू हो गई है। प्रदेश में कई केंद्रों पर मतगणना की जा रही है।

वहीं, लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर मतगणना हो रही है। रमाबाई रैली स्थल पर मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के स्नातक सीट के प्रत्याशी राम सिंह राणा ने गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगा गणना स्थल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मतपेटी की सील खोलने में खेल हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी व कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी के दखल के बाद मामला शांत हो गया है। चुनाव पोस्टल बैलेट से होने के कारण नतीजे देर शाम तक आना शुरू होंगे। लखनऊ, आगरा, वाराणसी और मेरठ में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की मतगणना होगी।

जबकि झांसी, गोरखपुर और बरेली में स्नातक क्षेत्र की मतगणना होंगी। परिषद चुनाव में 55.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button