कुशीनगर: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव, हृदय गति रुक जाने से असमय हुई मौत

वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव (फ़ाईल फोटो)

कुशीनगर। टीपू सुल्तान: राष्ट्रीय सहारा के मंसाछापर प्रतिनिधि व दो दशक से पत्रकारिता जगत में नाम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव की कल देर रात हृदय गति रुक जाने से असमय मौत हो गई । आज बांसी धाम से सटे बांसी नदी किनारे मौजूद रामधाम घाट पर विधि पूर्वक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । वे लगभग 48 साल के थे और अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव का पार्थिव शरीर

सूचना मिलने के बाद उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारों आदि का हुजूम उनके घर से ही निकल कर सुबह राम धाम बासी किनारे होने वाले अंतिम संस्कार में उमड़ पड़ा था। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे मणिकांत यादव ने दी।

वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव के परिजन व मित्रगण

इस मौके पर बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, बिशनपुरा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव, लल्लन यादव, शिक्षक राकेश दत्त शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश दुबे , एसएन शुक्ला , ज्योतिभान मिश्रा, आर के भट्ट, मनोज कुमार चौबे, अशोक शुक्ला, हेमंत चौरसिया, उदय सिंह, संतोष सिंह, मनोज पासवान, आदित्य दिक्षित, आदित्य श्रीवास्तव, दिपक मिश्र, टीपू सुल्तान, केडी यादव, राजन विश्वकर्मा, नवीन पांडेय, शंकर मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, उमर अंसारी, खुर्शेद आलम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button