कन्नौज: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर निर्माणाधीन बिल्डिंग हुई क्षतिग्रस्त

कन्नौज। विवेक दीक्षित: छिबरामऊ के हाथिन गांव में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। जिस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया और दीवाल बना दी जिससे निर्माणाधीन बिल्डिंग में पूरे गांव का बरसात का पानी भर गया। वह जमीन धंसने की वजह से निर्माणाधीन बिल्डिंग क्षतिग्रस्त (जर्जर) हो गई।

जिसकी शिकायत उप जिला अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी मुख्यमंत्री तक पीड़ित युवक ने दी बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अपनी जमीन पर गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था। पास में ही पड़ी ग्राम समाज की खाली तालाब की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया कब्जा के बाद समस्त गांव का पानी तालाब में न जाकर उसकी बिल्डिंग में जाने लगा।

जिससे जमीन बैठ गई और निर्माणाधीन बिल्डिंग जर्जर हो गई। पीड़ित युवक ने छिबरामऊ तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र दिया अभी तक उसकी कोई कार्यवाही नहीं हुई वही दबंगों द्वारा की गई कब्ज़े वाली जमीन भी नहीं खाली करवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button