झांसी: कंप्यूटर संचालक अवैध रूप से आधार कार्ड बना कर 200 से ₹300 कर रहा था वसूल

झांसी। शैलेन्द्र कुमार धमैनिया: झांसी की मऊरानीपुर तहसील के सामने एक कंप्यूटर प्रतिष्ठान पर अवैध रूप से बनाए जा रहे आधार कार्ड की सूचना पर तहसीलदार राकेश कुमार ने उक्त प्रतिष्ठान पर छापा मारा उक्त तो दौरान तहसीलदार ने अवैध रूप से बनाए जा रहे आधार कार्ड से संबंधित उपकरण बरामद कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

मऊरानीपुर तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया तहसील के सामने एक कंप्यूटर संचालक अवैध रूप से आधार कार्ड बनाकर लोगों से 200 ₹300 वसूल कर रहा था।

जिसकी सूचना मिलने पर उक्त कार्रवाई की गई है। उक्त प्रतिष्ठान संचालक एक मध्य प्रदेश के कंप्यूटर संचालक के संपर्क में था एवं उसकी आईडी से अवैध रूप से आधार कार्ड बनाकर ग्राहकों से ₹200 से ₹300 वसूल कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button