जमुई:भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए अभय कुमार

जमुई| जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत भौंर गांव निवासी अभय कुमार को भारत रक्षा मंच का जमुई जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भारत रक्षा मंच के बिहार प्रदेश सचिव संजीव कुमार मिश्र उर्फ झूलन मिश्र ने अभय कुमार को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने से संबंधित पत्र जारी किया है।
प्रदेश सचिव ने अभय कुमार के मनोनयन पत्र में कहा कि संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करेंगे एवं संगठन को विस्तार हेतु पूरे जिले में विशेष कार्य करेंगे।
साथ ही प्रदेश सचिव संजीव कुमार मिश्र ने अभय कुमार के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन से संबंधित पत्र की प्रतिलिपि भारत रक्षा मंच मध्य पूर्व भारत के संगठन मंत्री सह बिहार झारखंड के प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को भी सौंपी है। भारत रक्षा मंच के जमुई जिला अध्यक्ष के पद पर अभय कुमार को मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह,भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह, सीए मुकेश कुमार सिंह, नयन कुमार सिंह, रणवीर कुमार, पंचानन बाजपेयी, गोलू सिंह, संतोष सिंह, प्रीतम कुमार सहित कई लोगों ने पद पर आसीन होने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button