चौपाल में कृषि यंत्रों की दी गई जानकारी


वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर पंचायत के पंचायत भवन में आज किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के सैकड़ों किसानों ने अपनी भागीदारी निभाई। बीएओ शशांक नवल ने बताया कि 7 से 21 दिसंबर तक किसान चौपाल का आयोजन प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में किया जाएगा। किसानों को कृषि के विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से किसानों को जानकारी के साथ तकनीकी विधि से खेती के बाबत भी जानकारी दी जा रही हैं।

कृषि विभाग के विभिन्न प्रकार के यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएगें। जिसमें रोटरी मल्चिंग मशीन पर विशेष चर्चा की गई। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी गई।

इसे सरकार द्वारा 80% अनुदान पर किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को जैविक एवं पारंपरिक विधि की खेती पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही सामेकित खेती पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीएओ शशांक नवल, कृषि समन्वयक अमरिश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार, आशुतोष कुमार के अलावा किसान सलाहकार ललन सिंह के अलावा ग्रामीण नसीरूद्दीन अंसारी, राम छबीला सिंह, अख्तर अली, उमा भगत, उमा मिश्रा, गोरख शाह समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *