मधुबनी: उच्च विद्यालय गंगौर के मैदान में चुनावी सभा का संबोधित करते उपेन्द्र कुशवाहा

मधुबनी। शादाब अख़्तर: हरलाखी विधानसभा के निवर्तमान विधायक को हमने राजनीति का क ख ग सिखाया और आज वह पाला बदल कर जनता को गुमराह करना चाहता है। मैंने जिसे चलना सिखाया आज वो मुझे ही टक्कर देने की बात कर रहे हैं। हरलाखी की जनता को यह समझना होगा कि जो अपने पिता समान लोगों का नहीं हो सका वह आपका कैसे होगा।

उक्त बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गंगौर हाई स्कूल के मैदान में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट समर्थित अपने प्रत्याशी डॉ. संतोष सिंह कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। और कहा कि अपने फायदे के लिए जनमत से खिलवाड़ करता रहेगा। लेकिन इस बार का हमारा प्रत्याशी डॉ संतोष आपके बीच आपका अपना बनकर रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने 15 साल लालू को और 15 साल नीतीश को दिया। लेकिन ना तो भ्रष्टाचारी खत्म हुआ ना महंगाई। एक भी सरकारी स्कूल में पढाई नहीं हो रही है। कहा कि एक बार हमें मौका दें। अगर जनता ने मौका दिया तो बिहार में शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देंगे। बिहार के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश यादव व संचालन यदुवीर कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button