भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह डोपिंग के आरोप में 2025 तक सस्पेंड | BREAKING NEWS

नई दिल्ली । भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह को डोपिंग उल्लंघन के वजह से अक्टूबर 2025 तक प्रतिस्पर्धा से सस्पेंड कर दिया गया है। ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, वह प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन से पॉजिटिव पाए गए हैं। जो कि प्रदर्शन-बढ़ाने वाले स्टेरॉयड है। इसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसीने शिवपाल सिंह को चार साल के लिए निलंबित कर दिया। यह प्रतिबंध 21 अक्टूबर, 2021 से लागू होगा, जिसका आठ यह है कि, 27 वर्षीय यह खिलाड़ी अक्टूबर 2025 तक इस खेल से बाहर रहेगा। उत्तर प्रदेश के रहनेवाले शिवपाल सिंह ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता था, जहां उन्होंने 86.23 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल किया।

वहीं, उन्होंने 2019 विश्व सैन्य खेल भी जीता था।
उल्लेखनीय है कि, शिवपाल सिंह इस साल डोपिंग के जाल में फंसने वाले पांचवें भारतीय एथलीट हैं। इससे पहले, डिस्कस थ्रोअर नवजीत कौर ढिल्लों, धाविका धनलक्ष्मी सेकर और क्वार्टर-मिलर एमआर पूवम्मा और टोक्यो ओलंपियन कमलप्रीत कौर भी डोप टेस्ट में फेल हो गईं थी। अब इन सभी को उल्लंघन की वजह से इन प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button