राजद पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि और 2 मिनट का मौन धारण किया

नालंदा |ऋषिकेश कुमार| परवलपुर प्रखंड में राजद पार्टी कार्यालय में राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव की उपस्तिथि में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी राजद नेताओ ने स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन धारण किया।
इस मौके पर राजद नेता मनोज यादव ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह मनरेगा मैन के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों के जनप्रतिनिधि के साथ साथ पूरा बिहार मर्माहत है।
रघुवंश प्रसाद सिंह समाजवादी और कद्दावर नेता थे, जिन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज को सदन में उठाकर कल्याण करने का काम किया था। उन्होंने हमेशा गरीब और मजदूर किसानों के हित के लिए काम किया। बिहार में आज जो मनरेगा के तहत कितने गरीबों को रोजगार मिला वह कोई और नहीं बल्कि मनरेगा में रघुवंश प्रसाद सिंह की देन है, उन्हें मनरेगा मैन के नाम से जानते हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह जन जन की आवाज, गरीबो की धड़कन, गरीबो की मसीहा के अचानक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button