स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप को हैकर्स ने किया हैक, डाला अश्लील वीडियो और फ़ोटो

गोपालगंज: गोपालगंज जिला के हथुआ में स्थित सैनिक स्कूल गोपालगंज का क्लास सेवेंथ  (7)  के व्हाट्सएप अकाउंट आईडी को हैकरों ने हैक कर कई देशों के नंबरों को जोड़कर उसमें अश्लील कंटेंट भेज दिये।

आपको बता दें कि कोविड महामारी के चलते सैनिक स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस चल रही थी, जिसमें सभी कक्षाओं का अलग अलग ग्रुप बनाया गया था तथा पठन-पाठन चल रहा था। इसी बीच 1 दिसंबर को सेवंथ क्लास का व्हाट्सएप ग्रुप जिसमें 14 साल से कम उम्र के बच्चे हैं, के ग्रुप को 7414983553 नंबर से हैक कर कई देशों के नंबर को जोड़ दिया गया। सैनिक विद्यालय के पदाधिकारियों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वही हथुआ पुलिस पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिखित आवेदन पर जांच की जा रही है। ऐसी सूचना दी गई है कि क्लास 7 के व्हाट्सएप ग्रुप को हैकरों द्वारा हैक कर अश्लील कंटेंट जोड़े गए हैं तथा कई देशों के नंबर जोड़ने की खबरें संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: जमीरुल हक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button