दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन हुए घायल

पटना(नौतन)। विजय कुमार शर्मा । नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के मलाही टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय थाना में आठ लोगों को नामजद बनाया। इस बाबत मलाई टोला निवासी रामभरोस निषाद ने रोहित निषाद, लालबाबू निषाद, भीम निषाद, चंदन निषाद, संगीता देवी, गुड्डू निषाद, रमेश निषाद, राधिका देवी के ऊपर थाने में आवेदन देकर बताया कि 8 नवंबर देर रात रोहित निषाद कुछ लोगों के साथ सड़क पर टहल रहा था। उसी समय गांव के कुछ महिलाएं शौच करने के लिए सरेह में गई थी। जब मैंने उनलोगो को रात में टहलने के लिए मना किया, तो रंज होकर रोहित निषाद गाली गलौज करने लगा। जो हमेशा की तरह नशा में धुत था। यह बात सुन कर उक्त आरोपी मेरे कालर को पकड़ जमीन पर पटक कर मारने लगे। यह देख मेरा साला प्रहलाद कुमार एवं पत्नि लक्ष्मिना देवी बचाने के लिए आये और उन लोगों ने उसे भी मारपीट कर गले से मंगलसूत्र निकाल लिया एवं कपड़ा फाड़ दिया। यह देख मेरा भाई प्रहलाद निषाद आया, तो उसे भी जान से मारने के नियत से सर पर फरसा चला दिया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने जान बचाते हुए नौतन पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।

थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर करवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button