डबल मर्डर की वारदात से दहला इलाका, गांव में पुलिस कर रही है कैंप

रोहतास: रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत आवदानी बिगहा गांव में दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

वहीं, घटना की सूचना पर रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन शुरु कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुमन यादव और लल्लू यादव में पहले अच्छी बातचीत होती थी। लेकिन पिछले दिनों से 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों में तनाव हो गया था। इसी तनाव में शुक्रवार को इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button