डीसीएम गाड़ी रेलफाटक को तोड़कर माल गाड़ी से टकराई, चालक की हुई मौत

चंदौसी। संभल में रेलफाटक को तोड़कर एक डीसीएम गाड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई मगर एक बड़ा हादसा टल गया। चंदौसी में रेल फाटक पर सरिया लदी डीसीएम रेल फाटक तोड़कर मालगड़ी की अंतिम बोगी से टकरा गई।

टक्कर के बाद डीसीएम की केबिन के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

आपको बता दें की एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि डीसीएम में लोड के ऊपर तमाम मजदूर भी बैठे थे जो घटना के बाद भाग गए।
चंदौसी के स्टेशन अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। जिसके बाद आरपीएफ ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button