चित्रकूट: 6 दिन पहले गायब युवक का शव रेलवे पटरी किनारे मिला, मृत युवक के देख परिजनों के उड़े होश

चित्रकूट। संजय साहू: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हनुआ ग्राम पंचायत का एक युवक उस समय संदिगध परिस्थितियों में जंगल से लापता हो गया था जिसको लेकर परिजनों ने अपहरण और हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों के मुताबिक अपहृत युवक साधू जंगल मे बकरी चराने गया था और शाम को 5 बजे घर भी आया था लेकिन एक बकरा कम होने पर वह वापस जंगल गया। जहां पर युवक के चप्पल, कुल्हाड़ी, कपड़े और अंगूठी के साथ ही बकरा भी मृत अवस्था मिला था। जिससे ग्रामीणों की आशंका बढ़ गई थी लेकिन आज बहिलपुरवा थाने की रेलवे लाइन के किनारे उसी का शव आज सुबह मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

इस मामले पर लड़के के चाचा चेलऊ ने बताया जंगल मे बकरी चोर भी काफी दिनों से सक्रिय है हो सकता है कि अपनी बकरी लेने गया मेरा भतीजा शायद उन्ही लोगो ने मारा होगा।

वही शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया और चित्रकूट एसपी अंकित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच परिजनों के प्रति गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुवे कहा कि कुछ दिनों पहले हनुवा गांव से एक लड़का गायब हो गया था आज उसका शव मिला है उसके ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कीया गया है लेकिन हमने कुछ लोगो को चिन्हित किया गया जल्द ही आपराधिक घटना देने वाले ब्यक्तियों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button