मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

रांची। आज देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। भारत को अंग्रेजो से आजाद हुए 74 साल हो गए। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी रांची में लोग स्‍वतंत्रता दिवस के उल्‍लास में डूबे हुए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्‍य समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री, साथ में डीजीपी एमवी राव और परेड कमांडर एएसपी विनीत कुमार ने परेड का निरीक्षण किया।

इसके बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा झंडा फहराया। रांची का मोरहाबादी मैदान सजधजकर तैयार है। समारोह में सिर्फ कोरोना वारियर्स और वीआइपी आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button