Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi का 19 जुलाई को प्रयागराज में संभावित आगमन

प्रयागराज। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 19 जुलाई को प्रयागराज में संभावित आगमन होगा। राहुल के साथ संसद प्रियंका वाड्रा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। राहुल यहां ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

राहुल का आगमन पहले 10 जुलाई था 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन इंचार्ज राजेश तिवारी ने राहुल गांधी व प्रियंका के प्रयागराज आगमन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रतियोगी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहले 10 जुलाई को राहुल आने वाले थे, जिसकी तारीख आगे बढ़ गई है। 

मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा होने वाले ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छात्रों को कार्यक्रम में रजिस्टर कराने के लिए मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया जा रहा है।इससे पहले राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से संवाद किया था। इसमें पेपर लीक से परेशान, देश के कोने-कोने से आए, छात्र नौजवान तैयारी कर रहे युवाओं ने संवाद कार्यक्रम हिस्सा लिया था। 

प्रचार-प्रसार अभियान शुरू

पार्टी ने इस रैली के लिए छात्रों और युवाओं को आमंत्रित करने के लिए गुरुवार से प्रचार अभियान शुरू किया है, संवाद कार्यक्रम जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी जिसमें पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच जैसे छात्र मुद्दों पर केंद्रित संवाद कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम प्रभारी ने तैयारियां परखीं

प्रयागराज के छात्र संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। साथ ही कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। प्रस्तावित छात्र संवाद की तैयारी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव प्रयागराज पहुंचे और बैठक कर छात्र संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर तैयारियां परखी और विभिन्न छात्र संगठनों के साथ मंतव्य जाना।

कार्यक्रम की सफलता की तैयारी

साथ ही वर्तमान राजनैतिक व सामाजिक स्थितियों पर सार्थक चर्चा की, बैठक में उपस्थित सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का पूर्ण संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button