बिहार: भाजपा नेता राजेश कुमार झा की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों पहले हुए थे पार्टी में शामिल

बिहार | शिवम सिंह राणा | बिहार की राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था ना के बराबर हो गयी है। बाइक सवार अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजेश कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। 

हत्या की घटना बेउर थाना के तेज प्रताप नगर सीताराम उत्सव हॉल के पास की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। अलग अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष फूलचंद चौधरी ने बताया कि जान पहचान वाले व्यक्ति ने ही गोली मारकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संपत्ति विवाद सहित कई पहलुओं पर भी पुलिस टीम जांच कर  रही है। हत्या की घटना के बाद भाजपा नेता के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button