इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सभी एफआईआर कीं रद्द

अदालत का फोकस ऐसे कंटेंट पर बेहतर नियंत्रण और दिव्यांग लोगों की गरिमा की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय तय करने पर रहेगा। यानी आरोपियों से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन सोशल मीडिया और मनोरंजन सामग्री से जुड़े बड़े सवालों पर सुनवाई जारी रहेगी।

नयी दिल्ली । ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और चार अन्य लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी और उनसे जुड़ी आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का आदेश दिया। ये मामले शो के एक एपिसोड में दिव्यांग व्यक्तियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियों से जुड़े थे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थीं।

अदालत ने माना कि आरोपियों ने पहले दिए गए निर्देशों के अनुरूप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए धन जुटाने की दिशा में प्रयास किए हैं। समय रैना के अलावा विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर उर्फ सोनाली आदित्य देसाई और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ भी मामले दर्ज थे। अदालत ने इन सभी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही समाप्त करने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की ओर से किए गए प्रयासों को देखते हुए उनके खिलाफ लंबित आपराधिक कार्यवाही जारी रखने की जरूरत नहीं है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि युवा और प्रतिभाशाली लोगों को सकारात्मक दिशा में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। एफआईआर रद्द करने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले के व्यापक पहलू को खत्म नहीं किया है। पीठ अब इस बात पर विचार करेगी कि दिव्यांग व्यक्तियों से संबंधित कंटेंट में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए किस तरह के दिशानिर्देश बनाए जा सकते हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट’ का विवादित एपिसोड 14 नवंबर 2024 को मुंबई के खार स्थित हैबिटेट में शूट किया गया था और बाद में प्रसारित हुआ था। एपिसोड में दिव्यांग व्यक्तियों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी बीमारी से जुड़े कथित असंवेदनशील बयानों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद समय रैना और शो से जुड़े कई लोगों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई थीं। ‘क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन’ की याचिका में भी दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसी विवाद में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का नाम भी सामने आया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उनकी याचिका अभी लंबित है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था।

अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; लेफ्ट संगठनों ने निकाला तिरंगा मार्च

 दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। वहीं …

0 comments

पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ …

0 comments

योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, स्वावलंबन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के …

0 comments

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर जोर, यूपी के 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल शिक्षण परिवेश के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के 1,88,301 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन सर्वेक्षण पूरा कर पोर्टल पर जमा किया …

0 comments

आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता तक, यूपी की 1.29 लाख बेटियों को मिला सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण

बालिकाओं को आत्मविश्वास से भरने, उनमें आत्मसम्मान की भावना विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,29,227 बालिकाओं ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। …

0 comments

घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिला कल्याण विभाग प्रमुख भूमिका निभा रहा है। …

0 comments

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; तीन दिन लगातार छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी …

0 comments

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव …

0 comments

योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ आज से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन …

0 comments

योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार

 योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए नवंबर माह में होने वाली कैबिनटे में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगाने जा रही है। प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button