
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा के दौरान निरीक्षक की भूमिका में थे। इस बीच, आईआईटी बॉम्बे ने साहिल की मौत से पहले की घटनाओं को लेकर अपने पहले के आधिकारिक बयान पर भी माफी मांगी है। संस्थान ने कहा है कि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच अभी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले घटनाक्रम को किसी एक निश्चित रूप में पेश करना उचित नहीं था। साहिल की मौत के बाद 19 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे ने एक बयान जारी किया था। इसमें संस्थान ने कहा था कि परीक्षा के दौरान साहिल को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था और उसने कथित तौर पर ब्ींजळच्ज् पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश की थी। अब संस्थान ने अपने उस संचार पर खेद जताया है।

आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि घटना से पहले की परिस्थितियां और उनसे जुड़े तथ्य संबंधित अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। ऐसे में जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि से पहले घटना के बारे में निश्चित निष्कर्ष के तौर पर जानकारी देना उचित नहीं था। संस्थान ने साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अपने पहले के संचार में दिए गए बयानों के लिए औपचारिक रूप से माफी भी मांगी है। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप निलंबित किए जाने के बाद आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका समर्थन किया है। फोरम का कहना है कि दूल्ला परीक्षा के दौरान संस्थान की निर्धारित शैक्षणिक प्रक्रिया के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। साहिल की मौत के बाद दूल्ला के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। साहिल के माता-पिता ने 19 सितंबर को प्रोफेसर दूल्ला सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जातिसूचक टिप्पणियों और कथित मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। शिकायत में आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष बी. केदारे, कुछ फैकल्टी सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि साहिल के साथ कथित उत्पीड़न संस्थान के वरिष्ठ स्तर के निर्देशों के तहत हुआ। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससीध्एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच मामले में आरोपी प्रोफेसर और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है। साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की ओर से संस्थान के सामने कई मांगें भी रखी गई हैं। छात्रों ने कुल 18 मांगों वाले दस्तावेज में जांच और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। छात्रों की मांगों में निदेशक, संबंधित डीन और अन्य अधिकारियों के साथ ओपन हाउस आयोजित करने की बात शामिल है, ताकि छात्र घटना से जुड़े सवाल सीधे रख सकें। छात्रों ने संस्थान से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है। उनका आरोप है कि साहिल के बारे में संस्थान की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट में अधूरी जानकारी के कारण उसकी छवि प्रभावित हुई। छात्रों ने इस वर्ष संस्थान में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी है। दस्तावेज में मांगों की प्रगति को लेकर नियमित अपडेट देने की बात कही गई है।
22 वर्षीय साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सेकेंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर की रात वह पवई परिसर स्थित हॉस्टल में मृत पाए गए थे। घटना के बाद संस्थान में छात्रों के बीच विरोध और प्रशासन से जवाबदेही की मांग तेज हुई। अब इस मामले में दो स्तरों पर जांच महत्वपूर्ण है। एक ओर पुलिस कथित उत्पीड़न और परिवार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, वहीं संस्थान ने भी अपने पहले के बयान से पीछे हटते हुए कहा है कि घटना की परिस्थितियों पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जाना चाहिए। ऐसे में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।
मुख्यमंत्री योगी “समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार”
विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …
UP NEET UG-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मेडिकल शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण …
मुख्यमंत्री योगी: खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी !!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- किसी के माता-पिता ने खाकी पहनने का सपना देखा था तो कोई वर्षों से खुद इस दिन का इंतजार कर रहा था। रविवार को नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो नवचयनित अभ्यर्थियों की खुशी छलक पड़ी। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती में न सिफारिश की जरूरत पड़ी और न किसी तरह का …
मुख्यमंत्री योगी “हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज उ.प्र. पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर …
उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो सीजन-4 में दिखेगा पूरे उत्तर प्रदेश के स्वाद का संगम
विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने दिखाई देगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया जाएगा। …
लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को …
हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को राहत, TMC के बैंक खातों का संचालन जारी रहेगा
कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी …
IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा …
यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है, जमुई में छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर चिंता जताई और कहा कि यह बहुत बैचेन करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता …
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में बड़ा मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्दय 29 सितंबर को फिर सुनवाई
नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची मामले में दिल्ली की अदालत ने सोमवार को अहम आदेश दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने उस पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए …




