चीन को बड़ा झटका! अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध

एफसीसी के अध्यक्ष ब्रेंडन कैर ने एक बयान में कहा कि यह कदम अमेरिका की महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करनेश्श् के उद्देश्य से उठाया गया है। अमेरिका पहले भी चीनी तकनीक को सीमित करने के लिए कई कदम उठा चुका है।

वाशिंगटन । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी संघीय संचार आयोग के इस फैसले को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिका ने तर्क दिया है कि ऐसे रोबोट राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इस फैसले से दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि अत्याधुनिक तकनीक की दौड़ तेज हो रही है। चीन अमेरिका और अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में काफी अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट बनाता है। विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट की हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ह्यूमनॉइड रोबोट एक ऐसा कृत्रिम यंत्र या रोबोट है, जिसकी शारीरिक संरचना और रूप-रंग बिल्कुल मनुष्यों जैसे होते हैं।

इनमें आमतौर पर एक सिर, धड़, दो हाथ और दो पैर होते हैं। ये मानवनुमा रोबोट सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मनुष्यों की तरह चल-फिर सकते हैं और काम कर सकते हैं। एफसीसी के प्रतिबंध में नए ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात के साथ-साथ चार पैरों वाले रोबोट (जिन्हें आमतौर पर रोबोटिक डॉग कहा जाता है) और विदेशों में निर्मित पावर इनवर्टर भी शामिल हैं। एफसीसी ने कहा कि विदेशी देशों में निर्मित ये उन्नत रोबोट अमेरिका की आपूर्ति श्रृंखला में कमजोरियां पैदा कर सकते हैं और इनके कारण साइबर सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। इनमें चीन निर्मित ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावा अमेरिका चीनी ओपन-सोर्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडलों पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जबकि चीन की एआई तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। चीन ने अपनी तकनीकी प्रगति का बचाव करते हुए कहा है कि यह दुनिया के लिए अवसर है, खतरा नहीं। अमेरिका समेत कई देश इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि चीन की बढ़ती औद्योगिक क्षमता उनकी अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

लखनऊ में खुला देश का पहला सैन्य चिकित्सा विभाग, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन.

 रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (मध्य कमान) में ‘सैन्य चिकित्सा विभाग’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह देश का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है जो विशेष रूप से सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, अनुसंधान …

0 comments

CM योगी “हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता”

विजय कुमार निगम गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पर्व संबंधी आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं …

0 comments

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार प्रातः काल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत नाथपंथ के सभी गुरुजन का भी विधि विधान …

0 comments

UP सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न …

0 comments

चीन को बड़ा झटका! अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन । अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी संघीय संचार आयोग के इस फैसले को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमेरिका …

0 comments

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 1 अगस्त से शुरू होगी लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

नयी दिल्ली । बीजेपी सांसदों कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज ने बुधवार को दिल्ली की महिलाओं से लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्टर करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिल सके। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, नयी दिल्ली की सांसद स्वराज ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री …

0 comments

पेपर लीक पर लोकसभा में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, बोले, जवाबदेही तय किए बिना कानून बेमानी

नयी दिल्ली लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के आंदोलन को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने के इरादे से काम कर रही थी और जब …

0 comments

आजकल बच्चे किताबें नहीं पढ़ते, कला को मत रोकिए, ओडिशा सरकार को झटका, एससी ने महाप्रभु जगन्नाथ को दी हरी झंडी

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ओडिशा सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। न्यायालय ने कहा कि एनिमेशन बच्चों के लिए बनाई गई कला का एक नया रूप है और ऐसी याचिकाओं के कारण इसे रोका नहीं जा …

0 comments

NEET विवाद के बाद सरकार का बड़ा कदम, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए लोकसभा ने एंटी-पेपर लीक बिल किया पारित

नयी दिल्ली । लोकसभा ने बुधवार को श्लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में सख्त प्रावधान शामिल करने के लिए लाए गए इस संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कुछ …

0 comments

CM योगी ” किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button