बहराइच: फर्जी दरोगा बन कर थाना पयागपुर क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार

बहराइच। राजेश कुमार चौहान: उप निरीक्षक शशि कुमार राणा, मय हमराही hc प्रभु नाथ तिवारी, का. करुणेश शुक्ला व विवेक कुमार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान चौकी खुटेहना क्षेत्र में मोहनपुर माफी मोड़ पर फर्जी दरोगा बन कर अवैध वसूली कर रहे व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर उप निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच/तस्दीक कर दो व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 308/2020 धारा 170,171,327 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम –

  1. प्रवीण मिश्रा पुत्र मेवाराम मिश्रा निवासी मकान नंबर 608 मोहल्ला शोभा पुरवा रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
  2. श्याम पांडे पुत्र राम कुमार पांडे निवासी ग्राम फरदा सुमेरपुर विनोद सिंह बहराइच।गिरफ्तारी टीम
    वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह उप निरीक्षक शशि कुमार राणा हेड कांस्टेबल प्रभु नाथ तिवारी कांस्टेबल करुणा शुक्ला कांस्टेबल विवेक कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button