बहराइच: खाना खा रही 5 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने बोला हमला, घायल स्थिति में बच्ची को सुजौली पीएचसी में कराया भर्ती

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: खबर जनपद बहराइच से है जहाँ कतर्नियाघाट के बनकटी गाँव मे घर के आंगन में खाना खा रही 5 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। बच्ची के चिल्लाने पर तेंदुए तो भाग गया, लेकिन तेंदुए के हमले में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

जिसको इलाज के लिए सुजौली पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहा डॉक्टर ने बच्ची को गंभीर हालत में मिहींपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुचे वनकर्मियों ने बच्ची को सीएचसी भेजवाया। गाँव के आसपास तेंदुए होने के कारण लोगो मे दहशत है। हालाँकि वन विभाग पिजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की बात कह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button