अयोध्या: रामलला के दरशन मार्ग पर पानी, गन्दगी से श्रद्धालु परेशान


अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर राम मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हैं। शीघ्र जी मंदिर की नींव की खुदाई शुरू करने की तैयारी है। वहीं रामलला के दर्शन मार्ग पर सीवर का पानी बह रहा है। श्रद्धालु इसी गंदगी से गुजर कर रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम किस की सूचना दे दी गई है।

वहीं मार्ग पर पानी भरने से लोग नंगे पांव सीवर के पानी से होकर रामलला का दर्शन करने जा रहे हैं। श्री राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर पिछले 5 दिनों से नाली का पानी बह रहा है। मान्यता के अनुरूप स्वच्छ पानी से हाथ पैर धुल कर रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आए दिन भगवान राम का दर्शन करने वीआईपी आते रहते हैं। संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते जनपद के उच्च अधिकारियों का भी इस मार्ग से दौरा होता रहता है।

इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता का कहना है कि यह कार्य नगर निगम का है। नगर निगम कार्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। श्रद्धालुओं को लंबे समय तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश दिया जाता है, इस दौरान हुए गंदे पानी में खड़े रहते हैं। यह एक गंभीर समस्या है।इसका शीघ्र समाधान होना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *