
गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कुडासन इलाके में निर्माणाधीन साइट पर स्लैब गिरने की घटना में सभी घायल कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही, अमित शाह ने सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से बात की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय प्रशासन की ओर से शुरू किए गए बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर एक पोस्ट में कहा, ष्मैंने गांधीनगर के कुडासन में एक निर्माणाधीन साइट पर स्लैब गिरने की घटना के बारे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात की। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सभी घायल मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें हर संभव इलाज दिया जा रहा है। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। यह घटना बुधवार रात करीब 9.15 बजे कुडासन में बन रही कमर्शियल बिल्डिंग श्बोस्की द एम्पायरश् में हुई, जहां निर्माण कार्य के दौरान स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। स्लैब गिरने के बाद स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं व बचाव अभियान शुरू किया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने दुर्घटना स्थल और गांधीनगर सिविल अस्पताल का दौरा किया। बाद में उन्होंने बताया कि करीब 15 मजदूर घायल हुए थे, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई और बाकी मजदूरों का इलाज चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। भाजपा विधायक रीता पटेल ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया था कि साइट पर हर दिन आमतौर पर 20 से 22 मजदूर काम करते थे। उन्होंने कहा, करीब 13 मजदूरों को बचाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। अधिकारियों ने स्लैब गिरने की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप त्योहारों में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेशव्यापी अभियान तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शी व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में घटतौली, पैकेज्ड वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा वसूली और …
डिजिटल धोखाधड़ी: ‘बैंक चूके तो करनी होगी पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई’, सुप्रीम कोर्ट ने और क्या-क्या कहा?
डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैंकों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। इस बीच, व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने अब तक 9,400 संदिग्ध खातों को प्रतिबंधित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने …
गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, राजधानी में 30 को तीन घंटे 15 मिनट के प्रवास में UP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ में तीन घंटा 15 मिनट का प्रवास है। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यूपी के चुनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। अमित शाह सुबह 10:40 बजे चौधरी …
8 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; कर्नाटक कैबिनेट ने दी मंजूरी
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कर्नाटक में किसानों की ओर से बढ़ती लागत के बीच बेहतर रिटर्न की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। किसानों द्वारा लगातार …
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए …
योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के आकलन पर जोर दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम …
UP MLC Winners List: यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर कौन जीता-कौन हारा?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई और 27 अक्टूबर से मतगणना शुरू हुई। तीन दिनों की काउंटिंग के बाद गुरुवार को 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। 11 में से भारतीय जनता पार्टी के हिस्से 6 सीटें …
यूपी में ‘रिजीम चेंज’ के लिए हिंसा करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने बदले नियम
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त हो गए हैं। सरकार ने कहा कि हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। योगी सरकार का साफ शब्दों में कहना है कि ‘रिजीम चेंज’ के लिए प्रदेश में किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन में अगर शामिल पाए गए, …
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी… सीएम योगी ने बताया 2017 के बाद कैसे बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिये प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां …
पीईटी परीक्षा: यहां 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, 45 केंद्रों पर दो पालियों में होगा एग्जाम
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के चलते शुक्रवार को लखनऊ में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 45 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के …




