आग लगने से एक घर जलकर राख, पांच मवेशी झुलसे दो की मौत

नरकटियागंज: गौनाहा लक्षनौता पंचायत के बलुआ गोइठही गांव के वार्ड नंबर 2 में नईम खाँ के घर में गुरुवार की रात्रि 2:00 बजे लगी आग से सभी समान जलकर राख हो गया।

आग लगने से 5 मवेशी भी झुलस गए जिसमें 2 की मौत हो गई। शेष 3 मवेशी जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। उक्त आगलगी से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुखिया सखी चंद्र राम ने नईम ख़ाँ के घर में लगी आग की पुष्टि की है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button