अयोध्या: अब अगर व्यापारियों को कोई समस्या हुई तो समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी: पूर्व राज मंत्री- पवन पांडेय

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर बनाया मुद्दा। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय ने साप्ताहिक बाजार मांग को लेकर व्यापारियों के साथ एसडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन शहर के गुलाब बाड़ी मैदान में पूर्व की तरह साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग।

शहर में साप्ताहिक बंदी के दिन गुलाबबाड़ी में लगती थी साप्ताहिक बाजार और अन्य स्थल खुलने के बाद अब साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग। एसडीएम सिटी ने दिया आश्वासन जल्द ही लगेगी साप्ताहिक बाजार।

वहीं पूर्व राज मंत्री व सपा नेता पवन पांडेय ने कहा की अब अगर व्यापारियों को कोई समस्या हुई तो समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, जिससे सभी व्यापारी भाई अपनी और अपने परिवार की जीविका को चला सके। उन्होंने कहा कोरोना काल के दौर में जबसे लॉकडाउन लगा है।तब से सभी का जीवन वैसे ही अस्त व्यस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button