सीतापुर: जमीनी विवाद को लेकर NH-24 पर हुआ खूनी संघर्ष

सीतापुर। विमल मिश्र: यूपी के सीतापुर में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े चचेरे भाई ने भाई को ईटों से कूच कर की निर्मम हत्त्या। आपको बताते चलें सीतापुर जनपद के थाना रामकोट देर शाम को तीन दबंग लोगों ने पत्थर व लाठी डंडे से प्रहार किया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विवाद में रामकोट थाना क्षेत्र के निबहरी गांव के कृष्णा यादव पत्नी मंजू यादव पुत्री अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने कृष्णा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजू यादव, अंकिता यादव का उपचार चल रहा है। मृतक रश्मि यादव के पिता शिव बरन लाल यादव ने बताया कि 2 वर्ष पहले 11 अप्रैल को भी आपस में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन आपसी सुलह समझौते के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा।

उन्होंने बताया कि पेशे से वकील आनंद कुमार यादव व उनके बेटे पीयूष यादव अनूप यादव व कपिल ने जमीनी विवाद को लेकर एकजुट होकर आज देर शाम को मजदूरी कर वापस आ रहा था घात लगाए हुए बैठे थे कि अचानक हमला कर उनकी बहू बेटे व पोती को ईट पत्थर व लाठी डंडे से गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसमें उनके पुत्र की मौत हो गई। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है, फिलहाल अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button