74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहरा कर किया देश को सम्बोधित

आज भारत को अंग्रेजो से आजाद हुए 74 साल हो गए। देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी लाल किले की प्राचीर से सुबह 7:30 बजे झंडा फहराया गया। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7वीं पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। लाल किले पर झंडा फहराने के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करना शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई, जो हर साल उनके सामने कतार में बैठे होते थे। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बड़ी संख्या में ये बच्चे शामिल नहीं हो पाए हैं और पूरे कार्यक्रम में सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से भारत के वीर जवानों की गौरवगाथा का बखान किया। पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे देश के वीर जवान क्या कर सकते हैं, लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक, जिस देश ने भी आंख उठाई, भारत के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं, जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री के सम्बोधन की अन्य खास बातें

  • भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है। भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है।
  • देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है। हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है।
  • हमारे देश में 1300 से ज्यादा Islands हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा Islands को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है। अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा
  • अब NCC का विस्तार देश के 173 border और coastal districts तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

हर बार की तरह 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम अलग अंदाज में नजर आए। प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक परिधान पहनते हैं। इस बार भी उन्होंने ये परंपरा बरकरार रखी है। इस बार उनके परिधान में केसरिया साफा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 2014 से अब तक हर बार उनका साफा लोगों को आकर्षित करता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button