पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज मंत्री बलदेव सिंह का बहराइच दौरा

बहराइच। राजेश कुमार चौहान: बहराइच में आज उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज मंत्री बलदेव सिंह ने आज बहराइच के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों के साथ बाढ और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ और कटान पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर जल शक्ति राज मंत्री बलदेव कल बाराबंकी बहराइच और लखीमपुर के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू किए गए राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज मंत्री बलदेव सिंह ओखल बहराइच के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पुलिस लाइन के सभागार में जिले के अधिकारियों और सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों के बचाव और राहत कार्यों में किसी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पावर कटान पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीर है, उनके निर्देश पर कल 5 जिलों का दौरा करने के बाद आज 4 जनपदों बाराबंकी बहराइच लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ राहत और बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाढ अधिक है। उसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना काल हो बाढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में रही है। उन्होंने कहा कि यदि बाढ़ की स्थिति और विकराल रूप धारण करती है तो उसके लिए भी हम तैयार है उसके लिए हमने तैयारी कर रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button