सी.एम.एस के संस्थापक जगदीश गाँधी भी आये कोरोना के गिरफ्त में, लखनऊ के पीजीआई में हुए भर्ती

लखनऊ। आज राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक व शिक्षाविद जगदीश गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जगदीश गांधी का बावर्ची भी कोरोना संक्रमित निकला था। जगदीश गांधी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों व स्टूडेंस में हड़कंप मच गया है और सभी दहशत में है। कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थान भले ही बंद हैं लेकिन कार्यालय खुल रहा है और टीचर्स व कर्मचारी भी आ रहे हैं।

यही नहीं किसी न किसी कार्य से अभिभावकों व स्टूडेंस का भी आवागमन हो रहा है। वहीं बीते दिनों सीएमएस द्वारा मेधावी स्टूडेंस का सम्मान समारोह भी आयोजित किया था, जिसमें संस्थापक डा. जगदीश गांधी भी उपस्थित थे। यही नहीं समारोह में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ाई गई थी। ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों व स्टूडेंस में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

सीएमएस के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया है की गांधी जी को कल से 100.3 बुखार आने के कारण कोरोना टेस्ट कराया गया था। अभी आयी रिपोर्ट में उनको कोरोना पॉजिटव पाया गया है। हालांकि हल्का बुखार है, ऑक्सीजन लेवल 99% है, सब कुछ ठीक है, पेरासिटामोल ली है दो बार। पर उम्र ज़्यादा होने की वजह से डॉक्टर की सलाह पर एसजीपीजीआई में एडमिट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button