पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई रवाना, सुशांत सिंह के मामले में करेंगे जांच पड़ताल

पटना : बिहार के लाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. वही हाल में ही मुंबई गया बिहार पुलिस की स्पेशल टीम के साथ मुंबई पुलिस द्वारा बदसलूकी की खबर सामने आई थी. यह भी बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को सुशांत मामले में जांच पड़ताल करने में मदद नहीं कर रही हैं.

एसपी विनय तिवारी

वही इस कड़ी में एक नई खबर सामने आई है. आपको बता दें कि पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं.रवाना होने से पहले सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि वो इस मामले में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी नहीं आने के बाद ही वो इस मामले में ज्यादा कुछ कह सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button