विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता मैराथन का किया आयोजन, आम जन से की मतदान की अपील

पटना(मुज़फ़्फ़रपुर)। रूपेश कुमार। जिला के कुल 11 विधानसभा क्षेत्र के दूसरे और तीसरे चरण के 3 नवंबर और 7 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों के साथ एनसीसी कैंडीडेट्स, विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ समाहरणालय परिसर से लेकर करीब 5 किलोमीटर तक शहर के विभिन्न संगठनों के साथ चले और सिकंदरपुर स्टेडियम में मतदान को लेकर शपथ दिलाई गयी। साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक किया जा रहा है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को एक संदेश दिया जा सके ताकि मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button