कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, सीएम योगी का अयोध्या दौरा हुआ रद्द

कैबिनेट मंत्री ‘कमल’ रानी

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ‘कमल’ रानी का आज निधन हो गया। 18 जुलाई को हुयी थी कोरोना से संक्रमित। सूत्रों के मुताबिक पीजीआई में तोडा दम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाकर राम मंदिर के भूमी पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया है। अब सीएम योगी आज बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, गोंडा, संतकबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के 331 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गांवों में बाढ़ पानी से भरने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आधिकारियों ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव राहत पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। राहत आयुक्त संजय गोयल के मुताबिक जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में 24 घंटे सातों दिन कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button