लालजी टंडन के निधन से आहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, रद्द किया अयोध्या दौरा

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता लालजी टंडन का आज 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस पर उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्य दौरा रद्द कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अनुजों सहित भगवान श्रीराम के चरणों की वंदना करता हूं। मप्र के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन हो जाने के कारण दुखी हूं।

अतः आज अयोध्यनाथ जी के दर्शन की पूर्व निर्धारित यात्रा को निर्दारित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही श्री राम की चरणों में वंदना व दर्शन के लिए उपस्थित होउंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button