सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने का साहस भी दिया। जब तक भारत सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेगा, दुनिया की कोई भी ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर सकेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को ऐशबाग रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज मैदान में 

 गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार और जनता की ओर से सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। अमृतसर के हेड ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर तलवार तथा गुरु नानक देव जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

          मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने मानवता को जोड़ने और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने देशभर में यात्राएं कर ‘एक ओंकार’ का संदेश दिया। ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता पलायन नहीं सिखाती, बल्कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। सिख गुरुओं की परंपरा इसी साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

        मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे समाज को नई दिशा मिली। ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से परिश्रम और अपनी कमाई में दूसरों को भागीदार बनाना जीवन को सार्थक बनाता है। गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर व्यवस्था इसका जीवंत उदाहरण है। यहां जाति, मत और मजहब का भेद किए बिना सभी लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यह समानता और सेवा की भावना भारतीय समाज की बड़ी शक्ति है।

           मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ के गुरुद्वारों के सहयोग से मुख्यमंत्री आवास में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। सात वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के बाद से मुख्यमंत्री आवास में वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। आज पूरा देश गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के त्याग और बलिदान को नमन कर रहा है। उनका बलिदान युवा पीढ़ी को धर्म, राष्ट्र और मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि लखनऊ के श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिले।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र है। सुबह चार बजे से वह प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों की जानकारी ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी मेले में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज, फर्रुखाबाद, अयोध्या और काशी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दिन काशी में देव दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिपुरासुर का वध कर धरती को आतंक से मुक्त किया था। इसी पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ाता है।

        समारोह में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगत से अरदास का आह्वान किया। उन्होंने मुख्य ग्रंथी से दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना करने का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री के परिवार की कुशलता और देश-प्रदेश की सेवा में उनके निरंतर समर्पण की कामना की।

                   उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिख समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके प्रयासों से सिख समाज में एकजुटता बढ़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

0 comments

पंजाब चुनाव 2027 में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

0 comments

UP चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

0 comments

राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन …

0 comments

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?

नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने …

0 comments

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा खालिस्तान जिंदाबाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो

बेंगलुरु पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को …

0 comments

SAD-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का तंज, बोले, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है भाजपा

नयी दिल्ली पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ हाथ मिला …

0 comments

तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने …

0 comments

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button