
चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और सेना की तैनाती में हुई देरी का जिक्र करते हुए तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष जनरल एएस वैद्य की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि दिल्ली में पर्याप्त संख्या में सैनिक पहले से मौजूद थे, लेकिन तत्कालीन प्रशासन ने उनका इस्तेमाल नहीं किया। फूलका ने सवाल किया कि यदि सेना उपलब्ध थी, तो उसे हिंसा रोकने के लिए सड़कों पर क्यों नहीं उतारा गया? उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान और दंगों के दौरान प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। सोनिया गांधी ने किताब में 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में पैदा हुए हालात का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं हुईं। राजधानी में बड़े पैमाने पर सिख समुदाय को निशाना बनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। सोनिया गांधी के अनुसार, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले राजीव गांधी ने 31 अक्टूबर की रात राष्ट्रीय टेलीविजन के माध्यम से देश को संबोधित किया था। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की थी। सोनिया का दावा है कि राजीव गांधी ने 1 और 2 नवंबर को भी अलग-अलग माध्यमों से लोगों से हिंसा रोकने की अपील की। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी स्वभाव से न्यायप्रिय और करुणामयी थे। वे निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हुई बर्बर हिंसा को कभी उचित नहीं ठहरा सकते थे। हालांकि, उस समय प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और कुछ अधिकारियों ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उनकी अनदेखी की। किताब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि इंदिरा गांधी की हत्या वाली रात ही जनरल एएस वैद्य को दिल्ली में सेना तैनात करने का आदेश दे दिया गया था। हालांकि, उनके मुताबिक, जनरल वैद्य ने दिल्ली के नजदीकी सैन्य ठिकानों से जवान बुलाने के बजाय देहरादून से सेना की टुकड़ियां मंगाने का फैसला किया। सोनिया ने इसकी वजह दिल्ली के आसपास तैनात सैन्य इकाइयों में सिख सैनिकों की बड़ी संख्या को बताया है। उनके अनुसार, ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद कुछ सैन्य इकाइयों में हुए विद्रोह की घटनाओं को देखते हुए ऐसी आशंका थी कि स्थिति और बिगड़ सकती है। इस फैसले के कारण सेना की तैनाती में देरी हुई। उनके मुताबिक, 1 नवंबर की रात और 2 नवंबर की दोपहर तक सेना संवेदनशील इलाकों में मोर्चा संभाल पाई।

सोनिया गांधी के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए एचएस फूलका ने कहा कि किताब में 1984 के सिख नरसंहार से जुड़े ऐतिहासिक और आधिकारिक तथ्यों को सही तरीके से पेश नहीं किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा आयोग और न्यायमूर्ति जीटी नानावती आयोग की रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में पहले से करीब 6,100 सशस्त्र सैनिक उपलब्ध थे। फूलका के मुताबिक, जनरल वैद्य ने अपने रिकॉर्डेड बयान में बताया था कि उन्होंने दिल्ली में सेना की मौजूदगी को लेकर दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) से संपर्क किया था। उन्हें जवाब मिला था कि दिल्ली में सेना मौजूद है। इसके बाद जनरल वैद्य ने उसी रात मेरठ से सेना दिल्ली भेजने की व्यवस्था की थी। फूलका ने कहा कि जनरल वैद्य के बयान के मुताबिक, सेना को अलर्ट रखने की जिम्मेदारी सेना प्रमुख की होती है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को सड़कों पर उतारने का फैसला नागरिक प्रशासन और गृह मंत्रालय को करना होता है। उनका आरोप है कि दिल्ली में सैनिक मौजूद होने के बावजूद तत्कालीन प्रशासन ने उन्हें हिंसा रोकने के लिए सक्रिय नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राजीव गांधी हिंसा से दुखी थे और निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ थे, तो उन्होंने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, जिन्होंने समय रहते सेना का इस्तेमाल नहीं किया? फूलका ने यह भी पूछा कि हिंसा के दौरान आरोपित नेताओं और उपद्रवियों के खिलाफ तत्कालीन सरकार ने क्या कदम उठाए? फूलका ने राजीव गांधी के उस चर्चित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है। फूलका का सवाल है कि इस बयान के जरिए आखिर क्या संदेश दिया गया था? उनके मुताबिक, इसे सिख विरोधी हिंसा को उचित ठहराने की कोशिश के तौर पर देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी अपनी किताब के माध्यम से राजीव गांधी और गांधी परिवार को जिम्मेदारी से मुक्त दिखाने का प्रयास कर रही हैं। फूलका का कहना है कि यह पक्ष जांच आयोगों की रिपोर्टों, आधिकारिक दस्तावेजों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से मेल नहीं खाता। इस तरह 1984 के दंगों को लेकर सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों ने एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज कर दी है।
CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …
जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …
मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि
विजय कुमार निगम भोपाल:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। …
CM योगी “बुलडोजर अब U.P. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
अरविंद केजरीवाल व बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी
मोहाली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक …
CM योगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों के साथ भगवान कृष्ण का भी अपमान
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में …
दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!
नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी …
गाजियाबाद जेल में आजम खां से मिले शिवपाल यादव, बोले, 2027 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे जाली से मुलाकात की व्यवस्था
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने …
1984 सिख विरोधी दंगों पर सोनिया गांधी ने पर लिखा, सेना देरी से बुलाई, एचएस फूलका ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और …
UP चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की घोषणा हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। गठबंधन की ओर से प्रदेश की …




