
मोतिहारी । नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण में भी मातम छाया है। आदापुर के लाला छपरा गांव के बुधन शाह का परिवार अभी तक लापता है। फिलहाल, परिजन नेपाल में फंसे अपने परिवार के सदस्यों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाला छपरा गांव निवासी बुधन शाह का परिवार पिछले करीब चार वर्षों से नेपाल में रहकर कबाड़ खरीदने और मजदूरी का काम करता था। हादसे के दौरान बुधन शाह और उनके दो बेटे सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन मकान में मौजूद उनकी पत्नी मानती देवी, तीन बेटियां संध्या, आशा और रूपा और दो वर्षीय नातिन आयुषी बाढ़ के तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही लाला छपरा गांव में परिजनों और ग्रामीणों के बीच चिंता और मातम का माहौल है। नेपाल के आपदा प्रभावित इलाकों में नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण परिजनों का संपर्क भी टूट गया है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उधर, नेपाल में तबाही के बाद उत्तर बिहार में खतरा बरकरार है। कोशी बैराज पर सतर्कता बढ़ाई गई है। आशंका है कि नेपाल की दो दर्जन नदियों से उत्तर बिहार को बड़ा खतरा हो सकता है। अभी भी बिहार में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा, बागमती, कोशी सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी का बहाव पटना में 65 सेंटीमीटर, हाथीदह में 70 सेंटीमीटर, भागलपुर और कहलगांव में 81 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
‘2029 में हार का मन बना लें’: शाह का राहुल पर वार- एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाने की योजना जनता समझ चुकी
गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में 41 साल बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। शाह ने राहुल गांधी से आत्मनिरीक्षण करने को कहा और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस …
लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा का सहयोगी हिरासत में, नेपाल भागने की आशंका पर जांच तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में हजरतगंज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को मुख्य आरोपित श्रद्धा समेत अन्य आरोपितों के घर दबिश दी गई। पुलिस ने श्रद्धा के सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आरोपितों को फरार होने में मदद करने वालों की भी पड़ताल की जा रही है। …
यूपी में लखनऊ समेत 25 जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मंजूरी, स्थानीय किसानों को मिलेगा लाभ.
उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में खाद्य प्रसंस्करण की नई इकाइयां लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इन पर 276.80 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सरकार ने 51 परियोजनाओं को मंजूरी देने के साथ 65.55 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। इन इकाइयों में स्थानीय किसानों की उपज को प्राथमिकता से इस्तेमाल किया …
‘CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और वोट चोरी रोकना हमारा मिशन’, INDI गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले नेता.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के लिए चाय का आयोजन किया। चाय पर चर्चा के बाद INDI गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा, ‘CEC …
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन दे सकते हैं इस्तीफा, पीएम मोदी को लेटर में बताई ‘मन की बात’
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना और अपनी राज्यसभा छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह जमीनी स्तर की राजनीति में लौटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में मुरुगन ने कहा कि वह पूरे राज्य में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान …
‘सपा का संबंध माफिया-अपराधियों से रहा, शिक्षित और सभ्य समाज से नहीं’, बरेली में बोले सीएम योगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली क्लब मैदान में शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर शिक्षा की उपेक्षा करने और माफिया-अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा सरकार के एक पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री का किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि गोरखपुर में …
नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है। मां चंद्रघंटा के दिव्य स्वरूप का संदेश मुख्यमंत्री ने लिखा …
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार
प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सभी 75 जिलों में पंचगव्य उत्पादों के आउटलेट खोलने की योजना तैयार की गई है। इसके माध्यम से दूध, दही और घी के साथ गोबर व गोमूत्र से तैयार उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के माध्यम …
उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को अब मिलेगा 3500 रुपये मानदेय, सीएम योगी बरेली में करेंगे घोषणा.
गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के सहयोगी ग्राम प्रहरियों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 2500 रुपये के स्थान पर 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 68 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए घोषणा करते हुए सम्मानित …
प्रदेश में 23 अक्तूबर को इन लोगों को मिलेगा अवकाश, विशेष मतदान के लिए शासन ने दी छुट्टी की स्वीकृति
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के तहत आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ …




