
नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया है, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करनी होगी। ओवैसी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके बयान को राज्य में मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व और एआईएमआइ्र्रएम की चुनावी रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मजबूत करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि संघ परिवार से जुड़े लोगों ने अब्दुल शब्द को तंज के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। ओवैसी ने अपने संदेश में राजनीतिक आत्मसम्मान और स्वतंत्र पहचान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई जाए। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, अब दरी नहीं बिछाएंगे।ष् इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय से केवल दूसरों की राजनीतिक सभाओं में भागीदारी तक सीमित न रहने और अपनी राजनीतिक भूमिका मजबूत करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ओवैसी की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। इससे पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की इच्छा जताई थी, लेकिन अखिलेश यादव की ओर से एआईएमआइ्र्रएम को गठबंधन में शामिल करने को लेकर सकारात्मक संकेत नहीं मिले। ऐसे में अमेरिकी चुनाव के नतीजों का हवाला देकर ओवैसी का यूपी का जिक्र करना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। उनके बयान से संकेत मिलता है कि एआईएमआइ्र्रएम राज्य में अपनी अलग राजनीतिक पहचान और चुनावी आधार मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। अब्दुल अल सैयद पेशे से डॉक्टर और महामारी विशेषज्ञ हैं। उनका जन्म अमेरिका के डेट्रॉयट, मिशिगन में मिस्र से आए अप्रवासी माता-पिता के परिवार में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढ़ाई की और इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। अमेरिकी चुनाव में उनकी जीत को डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ओवैसी ने इसी जीत को राजनीतिक प्रतिनिधित्व के उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश दिया है। ओवैसी के बयान से उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं की राजनीतिक भागीदारी और अलग नेतृत्व की बहस फिर तेज हो सकती है। हालांकि, इसका चुनावी असर कितना होगा, यह आने वाले दिनों में एआईएमआइ्र्रएम की रणनीति, उम्मीदवारों और दूसरे दलों के साथ संभावित समीकरणों पर निर्भर करेगा।
लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ
आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …
मुख्यमंत्री योगी “राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। वहीं, अखिलेश यादव …
दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ
विजय कुमार निगम लखनऊ:-दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम …
CM योगी के नेतृत्व में UP में49 संकेतकों के आधार पर हो रहा महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलन
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को अब आंकड़ों के आधार पर परखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट …
राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी …
दिल्ली के मयूर विहार में स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना
नयी दिल्ली । मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलकूद का पीरियड समाप्त होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह …
अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, 25% की नौकरी होगी पक्की
नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत …
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया,रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम जीतेय विवेक रामास्वामी को हार
नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी …
मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का यूपी को संदेश, बोले, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल की बारी
नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मोगा से विधायक अमनदीप कौर और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी संपत्ति …




