आंध्र प्रदेश में कहर, 3 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ उखड़े, सड़कें क्षतिग्रस्त

अमरावती। चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा की आपदा राहत एवं बचाव टीमें बारिश से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही हैं। दोनों राज्यों और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि चक्रवात पुडुचेरी के यनम के पास तट को पार कर गया है और कमजोर होकर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान से भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके धीरे-धीरे और कमजोर होकर पहले चक्रवाती तूफान और फिर शाम तक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। बुंदेला ने कहा, चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश का उत्तरी हिस्सा और ओडिशा का दक्षिणी हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि वहां पेड़ उखड़ गए हैं, विभिन्न प्रकार के 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है।श्श् बुंदेला ने कहा, श्श्प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा में चक्रवात का कोई गंभीर असर नहीं पड़ा है।

महानिरीक्षक ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलावा पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना तथा पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एनडीआरएफ की कुल 39 टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात एनडीआरएफ की चार अतिरिक्त टीम आंध्र प्रदेश भेजी गईं। बुंदेला ने कहा कि आंध्र प्रदेश में करीब 57,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जबकि मंगलवार रात यनम से 38 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान श्अर्नबश् मंगलवार देर रात दो बजे से बुधवार सुबह आठ बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर गया और कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, चक्रवात ने 16.450 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.90 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास यनम के दक्षिण-पश्चिम में आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार किया। यह स्थान नरसापुर से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व, यनम से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। तटीय जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई और कुछ स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। चक्रवात श्अर्नबश् के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के दौरान अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें 55 वर्षीय एक महिला शामिल है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम जिले में मंगलवार रात 53 वर्षीय एक व्यक्ति की उस समय करंट लगने से मौत हो गई, जब वह खेत में पानी की निकासी के लिए बनी नाली के ऊपर टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना बुधवार सुबह अनकापल्ली जिले के येल्लमंचिली शहर में हुई, जहां 55 वर्षीय एक महिला की उस समय करंट लगने से मौत हो गई, जब घर के बाहर पड़े बिजली के खुले तार पर गलती से उसका पैर पड़ गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार सुबह स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों समेत 32,000 कर्मचारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए कि चक्रवात से संपत्ति को कम से कम नुकसान हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गिरे हुए पेड़ों के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को दो घंटे के भीतर साफ करें और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित कर रहे पेड़ों को तत्काल हटाएं। उन्होंने तेज हवाएं थमने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के भी निर्देश दिए। नायडू ने चक्रवात राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खेतों में पानी भरने से रोकने, बागवानी फसलों की सुरक्षा करने और तालाबों तथा नहरों के तटबंध टूटने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन तैयार करने और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा। काकीनाडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी. बिंदु माधव ने कहा कि चक्रवात से जिला काफी प्रभावित हुआ है। माधव ने कहा, चक्रवात अर्नब के कारण जिले में कई पेड़ और बिजली के करीब 100 खंभे उखड़ गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है और देर रात एक बजे के बाद बारिश कम हो गई।श्श् उन्होंने बताया कि लोगों को एहतियात के तौर पर राहत शिविरों में पहुंचाया गया। तेज हवाओं और तूफान के कारण लोग बुधवार तड़के एक बजे तक शिविरों में ही रहे। माधव ने बताया कि समुद्र तट के किनारे बनी उप्पाडा सड़क पूरी तरह बह गई है। जिले में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई और मुख्य रूप से तेज हवाओं के कारण नुकसान हुआ। अल्लूरी सीतारामराजू जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि सुबह नौ बजे तक जिले पर चक्रवात का सीमित असर पड़ा था। बरदार ने कहा, अब तक किसी की जान जाने या बुनियादी ढांचे, मकानों अथवा मवेशियों को बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनंतगिरि मंडल के ताडीगुडा गांव में एक पुराना पुल बह गया, जिससे एक बस्ती का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और मरम्मत का काम जारी है। कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा ने बताया कि मंगलवार देर रात जिले में 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। हालांकि, किसी की जान जाने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि गिरे हुए पेड़ों और बिजली के खंभों के कारण सड़कें बंद हो गईं तथा बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मीणा ने कहा कि अगले कुछ घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल होने और दो से तीन घंटे के भीतर प्रमुख राजमार्गों पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निचले इलाकों से 10,000 से अधिक लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। करीब 495 चक्रवात राहत शिविर और अस्थायी राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। मीणा ने बताया कि मलबा हटाने और अन्य कार्यों के लिए आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) की अतिरिक्त टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारी शाम तक सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अनकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने बताया कि जिले में किसी बड़ी समस्या की खबर नहीं है। विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी एम. अभिषिक्त किशोर ने बताया कि चक्रवात श्अर्नबश् के कारण जिले में करीब 400 पेड़ गिर गए। सड़क एवं भवन विभाग (आरएंडबी) और ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) की टीमें सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि बाकी गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम जारी है। चक्रवात के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करना और सड़कें साफ करना प्राथमिकता है। किशोर ने कहा, फिलहाल करीब 100 परिवार दो राहत केंद्रों में रह रहे हैं, जबकि कुछ अन्य अपने घर लौट गए हैं। जिले में कहीं भी पानी भरने की खबर नहीं है। इस बीच, आईएमडी के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार तड़के चार बजे के बीच अनकापल्ली, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अनकापल्ली के कन्नूरीपालेम में सबसे अधिक 261.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विजयनगरम जिले के केवीबीआर स्कूल में 259.74 मिलीमीटर और विशाखापत्तनम के 16वीं पुलिस बटालियन क्षेत्र में 259.06 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से बुधवार और बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

‘बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। …

0 comments

गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर भरण-पोषण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में गोवंश संरक्षण के लिए 69.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 34.58 करोड़ रुपये …

0 comments

राहुल गांधी का आरोप, TATA समूह को “आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा..!”

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कोई भी प्रमुख कारोबारी इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया …

0 comments

सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ हुए एमओयू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ एमओयू किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर इन कंपनियों को पात्रता प्रमाणपत्र सौंपा गया। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

आंध्र प्रदेश में कहर, 3 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ उखड़े, सड़कें क्षतिग्रस्त

अमरावती। चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि …

0 comments

आगरा में सपा ने फिर भाजपा को दी पटखनी, शिक्षक एमएलसी सीट पर आकाश अग्रवाल जीते

आगरा । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव में आगरा से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, दोनों के लिए जीत की खबर आई है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया …

0 comments

वकील बनाम पुलिस विवाद गहराया, सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन ने दी दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी

नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस के एसीपी द्वारा सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव और वकील को धमकी देने और रिवॉल्वर दिखाने के विरोध में वकीलों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो …

0 comments

दिल्ली में एसआईआर के तहत दावों-आपत्तियों की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, ड्राफ्ट रोल में अब तक 97 लाख से ज्यादा वोटर

नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से न छूटे इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत यह एसआईआर दिल्ली में शुरू करने …

0 comments

राज्यसभा उपचुनाव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा उम्मीदवार

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. …

0 comments

एसआईआर रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका

नयी दिल्ली तमिलनाडु की राजनीति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद तेज हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को याचिका भेजकर एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और चुनाव में बैलेट पेपर की व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग की है। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button