UPI पर अब नहीं रहेगा सबकुछ फ्री… कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ट्रंप को खुश करने की तैयारी?

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता की पूरी तरह कमी दिखाते हुए यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की जमीन तैयार कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए अमेरिकी कंपनियों के वास्ते डिजिटल भुगतान का रास्ता खोलने के मकसद से किया जा रहा है? उनकी यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड के जरिए किए गए भुगतान पर कोई शुल्क न लगाने का निर्देश दिया है। सरकार ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लागू होगा या नहीं और इसका भुगतान व्यापारियों को करना होगा या नहीं।

अभी तक किसी भी राशि के यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगता है। इसको लेकर रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि सरकार संसद से जबरन पारित कराए गए नए कानूनों का इस्तेमाल करके यूपीआई पर शुल्क लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि संशोधित भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत हाल में एक अधिसूचना जारी की गई है, जो बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं को केवल 2,000 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने से रोकती है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लगाने को लेकर कोई स्पष्ट सुरक्षा नहीं है। उन्होंने कहा, साफ तौर पर हम सभी से यूपीआई लेनदेन पर शुल्क वसूलने की जमीन तैयार की जा रही है। रमेश ने कहा कि भविष्य में इसी तरह की किसी अन्य अधिसूचना के जरिये यह सीमा बदली जा सकती है और अब कानून में इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा, जहां तक हमें पता है, सरकार रोजमर्रा के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को यूपीआई लेनदेन पर भी शुल्क लगा सकती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने छह अगस्त 2026 को इस मुद्दे को लेकर चेतावनी दी थी और माननीय वित्त मंत्री ने खुद जवाब देना उचित समझा था। रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एक बार फिर ईमानदारी और पारदर्शिता की पूरी तरह कमी दिखाई है और उपयोगकर्ताओं का भरोसा तोड़ा है।श्श् उन्होंने सवाल किया कि क्या यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की यह कवायद अमेरिकी कंपनियों के लिए डिजिटल भुगतान का रास्ता खोलने के उद्देश्य से की जा रही है।

U.S. Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिका में मिडटर्म के लिए वोटिंग जारी, तय होगा ट्रंप का राजनीतिक भविष्य.

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव (US Midterm Elections) के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनमें पहले लाखों लोग चुनाव के दिन से पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। आज से पहले अर्ली वोटिंग के आंकडों से पता चलता है कि पिछले चुनावों की तुलना में इस बार कौन से लोग वोट डालने आए हैं। …

0 comments

दिल्ली में कल छाएगी धुंध, 14 डिग्री तक गिर सकता है पारा; IMD ने दिया मौसम अपडेट

दिल्ली में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय आसमान में धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि तापमान …

0 comments

‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

‘मेरे राम, तेरे कृष्ण’ विवाद के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते हैें कि भगवान राम के पांच पिताजी थे। अखिलेश ने वीडियो शेयर कर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है।  अखिलेश ने कहा, ‘ये सनातन विरोधी किसके …

0 comments

‘सजा दिलाकर ही मानेंगे’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत

 कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंचे। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में शिकायत दी। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की …

0 comments

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार जल्द लाएगी विशेष पैकेज: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द ही विशेष पैकेज लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के …

0 comments

विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने खोला खजाना: शहरी निकायों को मिले 1200 करोड़, विकास को मिलेगी रफ्तार

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के शहरों में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार ने नगरीय निकायों के खजाने में 1201.64 करोड़ रुपये और दे दिए हैं। पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत अक्टूबर माह की यह धनराशि प्रदेश के 762 नगरीय निकायों को दी गई है। …

0 comments

इसी महीने शुरू होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण, बुंदेलखंड में निवेश और रोजगार को लगेंगे पंख

चित्रकूट धाम को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी माह शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन किया है। यूपीडा द्वारा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मांगी …

0 comments

‘डबल इंजन सरकार ने राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदला’, अयोध्या दीपोत्सव पर बोले सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के जरिये समाज को प्रेरक संदेश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझी आस्था और संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती हैं। श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

0 comments

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, तीन स्तरीय व्यवस्था लागू

 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) मे मतांतरण, छात्राओं के शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव से जुड़े नेटवर्क का मामला सामने आने के बाद प्रदेश के राजकीय और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों मे तीन-स्तरीय शिकायत व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कॉलेज मे छात्र कल्याण अधिकारी नामित होगा और शैक्षणिक परिसर मे शिकायत पेटिका स्थापित …

0 comments

उत्तर प्रदेश में भाजपा की महा तैयारी: पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं

उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी सबसे बड़े सूरमाओं को प्रदेश के हर जिले तक उतारेगी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं मंडल, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभाएं जिला स्तर पर की जाएंगी। प्रदेश कार्यसमिति की …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button